जानिए फास्ट फूड के बारे में 6 रहस्य

  • whatsapp
  • Telegram
  • koo

हमारी बदलती जीवन शैली के साथ फास्ट फूड बड़ी तेज़ी से उभरा है। फास्ट फूड इंडस्ट्री के सबसे आकर्षक बिंदु है इसका स्वाद एवं समय की बचत। हमारे व्यस्त कार्यक्रमों में, हमारे पास किराने की खरीदारी करने के लिए कोई समय नहीं है, और फिर खाना बनाना है। हम सबकुछ तुरंत और फास्ट चाहते है, ऐसे में फास्ट फूड हमारी ज़िंदगी का अहम हिस्सा बन गया हैं। सबसे अच्छा हिस्सा यह है कि यह आपके पैसे भी बचाता है।

लेकिन फास्ट फूड के बारे में दी गयी इन बातों को जानकार हैरान रेह जाएंगे।

1. अस्वास्थ्यकर सलाद

जब डायटिंग पर होते हैं और बाहर खाना चाहते हैं। ऐसे मामले में, सलाद बहुत स्वस्थ लगता है। हैं ना? ऐसा लगता है, लेकिन यदि आप डायटिंग पर हैं तो बाहर रेस्तरां में कभी सलाद ना खाए। क्योंकि रेस्तरां की स्वादिष्ट एवं आकर्षक दिखने वाली सलाद किसी पास्ता या बर्गर के जितनी ही कैलोरी बढ़ाती है। उदाहरण के लिए, मैकडॉनल्ड्स के कुरकुरे चिकन और बेकन सलाद में 302 कैलोरी और 15 ग्राम वसा शामिल है - यह एक चीज़बर्गर (301 कैलोरी, 12 ग्राम वसा) से अधिक है।

तो अगली बार रेस्तरां में सलाद ऑर्डर करने से पहले अचे से सोच लें।

2. बर्गर: इंस्टेंट और कभी-कभी मांसाहारी

हम में से अधिकांश लोग यह नहीं जानते कि सभी का पसंदीदा बर्गर, वास्तव में तुरंत यानि कि इंस्टेंट बनाया जाता है, जो हमारे स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होता है। कभी-कभी तो ग्राहक की जानकारी से बाहर बर्गर मं मांस भी होता है।

3. नकली ग्रिल्ड मीट

आपका ग्रिल्ड मीट अक्सर वास्तव में ग्रिल्ड मीट नहीं होता है, हालांकि यह देखने में एक डैम ग्रिल्ड मीट लगता है। जी हां, आपकी लौ-ग्रील्ड बर्गर को आम तौर पर क्लैम ग्रिल या हॉट प्लेट्स पर पकाया जाता है। आपके प्यारे शेफ अक्सर इस बोगस ग्रिल्ड मीट को स्वादिष्ट ग्रील्ड मांस की तरह दिखाने के लिए इसमें कृत्रिम सुगंध डालते हैं।

4. क्रिस्पी पोटैटो फ्राइज़

आपको क्या लगता है, आपकी क्रिस्पी पोटैटो फ्राइज़ केवल प्योर आलू से बनती हैं? जी नहीं। रिपोर्टों के अनुसार, पोटैटो फ्राइज़ को लंबे समय तक क्रिस्पी बनाए रखने के लिए, इसमें एंटी-फोमिंग रसायन भी डाला जाता है और साथ ही इनका रंग एक जैसा बनाए रखने के लिए इसमें नकली रंग भी मिलाए जाते है।

5. जो दिखता है वो बिकता नहीं

चीज बर्गर हो कोला का ग्लास या क्रिस्पी फ्राइज़, इनकी जो आकर्षक तस्वीरें विज्ञापनों में दिखती है असल में वैसा कुछ नहीं मिलता। यह मात्र एक व्यापार बढ़ाने की चाल है, अत: जो दिखता है वो बिकता नहीं।

6. लंबे समय तक फास्ट फूड न खाएं

आपको लंबे समय तक फास्ट फूड नहीं खाना चाहिए। आपके फास्ट फूड में कई रसायनों और संरक्षक होते हैं जो आपके स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचा सकते हैं। यदि आप उन्हें लंबे समय तक उपभोग करते हैं तो अब गंभीर बीमारियों के शिकार हो सकते है।

इसमें कोई संदेह नहीं है कि फास्ट फूड हमारे जीवन को आसान बनाता है लेकिन आज से, हमेशा फास्ट फूड का सेवन करने से पहले अपने स्वास्थ्य के बारे में दो बार सोचें।

Share it