केंद्र ने TikTok, SHAREit सहित 59 चीनी ऐप्स पर प्रतिबंध लगाया

  • whatsapp
  • Telegram
  • koo
केंद्र ने TikTok, SHAREit सहित 59 चीनी ऐप्स पर प्रतिबंध लगायाकेंद्र ने TikTok, SHAREit सहित 59 चीनी ऐप्स पर प्रतिबंध लगाया

केंद्र ने चीनी लिंक वाले 59 App पर प्रतिबंध लगाया, इनमें जनता में लोकप्रिय टिकटोक, विगो, वी चैट और यूसी ब्राउज़र जैसे ऐप भी शामिल हैं, इस बैन का कारण भारत-चीन सीमा विवाद है। ज्ञात हो लद्दाख में चीन के साथ 15 जून को हुई झड़पों में 20 भारतीय सैनिकों की मौत हो गई थी। सूत्रों के अनुसार भारतीय खुफिया एजेंसियों को इनपुट से पता चला है कि ये ऐप उपयोग की शर्तों का उल्लंघन कर रहे हैं, भारतीय उपयोगकर्ताओं की गोपनीयता को भंग करके उनकी निजी जानकारी को स्पाइवेयर या मैलवेयर के रूप में उपयोग किया जा रहा है।

केंद्र की घोषणा के तुरंत बाद ही भारत सरकार के TikTok Account "MyGov", जिसके लगभग 1.1 मिलियन Followers थे, को निष्क्रिय कर दिया गया।

यह कदम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा गत रविवार को "मन की बात" में चीन को एक "सख्त प्रतिक्रिया" देने के बाद उठाया गया। उन्होंने चीनी सामानों के बहिष्कार के लिए देशव्यापी आह्वान करने की बात कही, इसे सरकार के "आत्मनिर्भार भारत" अभियान के खिलाफ बताया। उन्होंने अपने शब्दों में कहा "हम स्थानीय खरीदेंगे और स्थानीय के लिए मुखर होंगे और इससे देश को मजबूत बनाने में मदद मिलेगी," ।

आज शाम दिये गए एक बयान में, सरकार ने कहा कि ऐप्स "उपलब्ध सूचना के मद्देनजर अवरुद्ध थे जो वे गोपनीयता का उल्लंघन जैसी गतिविधियों में लगे हुए हैं जो भारत की संप्रभुता और अखंडता, भारत की रक्षा, राज्य की सुरक्षा और सार्वजनिक व्यवस्था के लिए पूर्वाग्रहपूर्ण है"।

इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना और प्रौद्योगिकी मंत्रालय के बयान में कहा गया है कि इसे भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र (Indian Cyber Crime Coordination Centre) और गृह मंत्रालय से "संपूर्ण सिफारिश" मिली थी। मंत्रालय ने कहा कि उसे कुछ ऐप्स के बारे में "डेटा की सुरक्षा और गोपनीयता के लिए जोखिम" पर लोगों से सुझाव/शिकायत प्राप्त हुआ।

15 जून की झड़पों के बाद चीनी उत्पादों और सेवाओं का बहिष्कार करने के लिए व्यापारियों और नागरिक समाज के देशव्यापी आह्वान के बीच यह कदम उठाया गया है। सरकार ने राज्य के स्वामित्व वाले भारत संचार निगम लिमिटेड के 4 जी के उन्नयन और 471 करोड़ रुपये के रेलवे अनुबंध वाली चीनी कंपनी को बर्खास्त करने के लिए चीनी उपकरणों पर रोक लगा दी थी।

विशेषज्ञों ने सुझाव दिया कि ऐप्स पर प्रतिबंध चीन की डिजिटल सिल्क रूट महत्वाकांक्षाओं के लिए एक बड़ा झटका है, इससे उसकी कंपनियों का वेल्यूशन करोड़ों डॉलर घाट सकता है क्योंकि भारत के रास्ते पर चलकर अन्य देश भी इन एप्स के खिलाफ कदम उठाने की सोच सकते हैं।

सूत्रों के अनुसार, "मोदी सरकार एक साथ कई मोर्चों पर अपने जबरदस्त संकल्प और निपुणता के साथ चीन को उलझाने और उसे घेरने के लिए के लगी हैं जहां चीन को सबसे ज्यादा नुकसान पहुँच सकता हो।" "यह भारत की चीन के साथ सीमा पर हुई झड़पों के बाद पहला सख्त कदम है, जिसमें दिखाया गया है कि भारत के पास कई तरह के प्रतिशोधी विकल्प हैं।"

यहां उन ऐप्स की पूरी सूची दी गई है जिन्हें प्रतिबंधित किया गया है:

1. TikTok

2. Shareit

3. Kwai

4. UC Browser

5. Baidu map

6. Shein

7. Clash of Kings

8. DU battery saver

9. Helo

10. Likee

11. YouCam makeup

12. Mi Community

13. CM Browers

14. Virus Cleaner

15. APUS Browser

16. ROMWE

17. Club Factory

18. Newsdog

19. Beutry Plus

20. WeChat

21. UC News

22. QQ Mail

23. Weibo

24. Xender

25. QQ Music

26. QQ Newsfeed

27. Bigo Live

28. SelfieCity

29. Mail Master

30. Parallel Space

31. Mi Video Call — Xiaomi

32. WeSync

33. ES File Explorer

34. Viva Video — QU Video Inc

35. Meitu

36. Vigo Video

37. New Video Status

38. DU Recorder

39. Vault- Hide

40. Cache Cleaner DU App studio

41. DU Cleaner

42. DU Browser

43. Hago Play With New Friends

44. Cam Scanner

45. Clean Master - Cheetah Mobile

46. Wonder Camera

47. Photo Wonder

48. QQ Player

49. We Meet

50. Sweet Selfie

51. Baidu Translate

52. Vmate

53. QQ International

54. QQ Security Center

55. QQ Launcher

56. U Video

57. V fly Status Video

58. Mobile Legends

59. DU Privacy

Share it