हिंदी न्यूज़ जगत के साहसी एवं दबंग पत्रकार रोहित सरदाना की COVID-19 के कारण गई जान

  • whatsapp
  • Telegram
  • koo
हिंदी न्यूज़ जगत के साहसी एवं दबंग पत्रकार रोहित सरदाना की  COVID-19 के कारण गई जान

रोहित की असामयिक मृत्यु के बाद पीछे उनके परिवार में उनकी पत्नी के अलावा छोटी उम्र की 2 मासूम बेटियाँ हैं

हिंदी न्यूज़ जगत के साहसी एवं दबंग पत्रकार रोहित सरदाना का शुक्रवार को निधन हो गया। ज़ी नेटवर्क के उनके पूर्व सहयोगी, सुधीर चौधरी सहित कई पत्रकारों ने ट्वीट कर अपने सहयोगी के अचानक निधन की जानकारी दी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार रोहित सरदाना, जो वर्तमान में आजतक के साथ काम कर रहे थे, उनका COVID-19 महामारी से ग्रसित होने के कारण निधन हो गया है।

रोहित सरदाना के इस असामयिक और चौंकाने वाले निधन ने मीडिया जगत को पूरी तरह से सदमे की स्थिति में छोड़ दिया, ज्ञात हो रोहित का ज़ी मीडिया के साथ एक लंबा और बहुत सफल जुड़ाव था।

24 अप्रैल को, रोहित ने खुद ट्वीट कर जानकारी दी थी कि वो कोरोनोवायरस से संक्रमित हो गए हैं। सूचना में बताया गया है कि आज सुबह दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया।

ज़ी न्यूज़ पर उन्होंने लोकप्रिय 'ताल ठोक के' एक बहस कार्यक्रम की मेजबानी की थी जिसमें वो देश के समकालीन मुद्दों पर चर्चा कराते थे।

अपने निजी कारणों से 2017 में सरदाना ने ज़ी न्यूज़ को छोड़ दिया था और तब उन्होंने आजतक को ज्वाइन कर लिया था। इस समय वो आजतक पर एक डिबेट शो 'दंगल' की मेजबानी कर रहे थे।

2018 में उमहें गणेश शंकर विद्यार्थी पुरस्कार पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। वर्तमान में वह भारत में टीवी समाचार पत्रकारिता के सबसे लोकप्रिय चेहरों में से एक थे।

रोहित की असामयिक मृत्यु के बाद पीछे उनके परिवार में उनकी पत्नी के अलावा छोटी उम्र की 2 मासूम बेटियाँ हैं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी अपने ट्वीट करके रोहित को श्रद्धांजलि दी


रोहित की कोरोना से हुई असमय मौत से दुखी रिपब्लिक भारत के अर्नब गोस्वामी ने अपने एक ट्वीट में मोदी जी से अपील की है कि इस कोरोना से वे देश को बचा लें अन्यथा राज्यों के मुख्यमंत्री देश को बर्बाद कर देंगे।


देश के राष्ट्रपति सहित अनेक लोगों ने रोहित की असमय हुई मृत्यु पर ट्वीट के माध्यम से अपनी - अपनी शोक संवेदनाएं व्यक्त की हैं





Share it