कोविड -19 टीकाकरण | भारत ने मात्र 130 दिन में 20 करोड़ का आंकड़ा पार किया

  • whatsapp
  • Telegram
  • koo
कोविड -19 टीकाकरण | भारत ने मात्र 130 दिन में 20 करोड़ का आंकड़ा पार किया

अमेरिका जैसे विकसित देश को (जिसकी आबादी भारत की एक चौथाई है) को इस 20 करोड़ के आंकड़े तक पहुंचने में 124 दिन लगे थे

स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय (MoHFW) के अनुसार, देश में अभी तक 60 वर्ष से ऊपर के लगभग 42% लोगों को वैक्सीन का पहला टीका लगाया जा चुका है। जबकि 45 से 60 वर्ष वाले आयु वर्ग के लगभग 34% लोग वैक्सीन की पहली खुराक प्राप्त कर चुके हैं।

प्राप्त आंकड़ों के अनुसार बुधवार 26 मई तक भारत ने देश के नागरिकों को कोविड -19 वैक्सीन लगाए जाने के मामले में 20 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया। कोविड -19 महामारी से बचाव के लिए साल 16 जनवरी को Covid-19 टीकाकरण अभियान शुरू होने के बाद से सिर्फ 130 दिन में भारत ने इस मील के पत्थर को पार किया है।

125 करोड़ से अधिक की आबादी वाले भारत को इस आंकड़े तक पहुंचने में मात्र 130 दिन लगे,

अमेरिका के बाद भारत इस मुकाम तक पहुंचने वाला दुनिया का दूसरा देश है।

अमेरिका जैसे विकसित देश को (जिसकी आबादी भारत की एक चौथाई है)

को इस 20 करोड़ के आंकड़े तक पहुंचने में 124 दिन लगे थे।

स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय (MoHFW) के आंकड़ों के अनुसार, अभी तक कोविड -19 वैक्सीन के टोटल 20,06,62,456 टीके थे, जिसमें पहली खुराक 15,71,49,593 और वैक्सीन की 4,35,12,863 दूसरी खुराक थी।

MoHFW के अनुसार, 60 वर्ष से अधिक आयु के लगभग 42% लोगों ने कम से कम अपनी पहली खुराक प्राप्त की है, जबकि 45 से 60 वर्ष के बीच के 34% लोगों को वैक्सीन की पहली खुराक मिली है।

भारत सरकार द्वारा तीन टीकों को आपातकालीन उपयोग का अधिकार दिया गया है। इनके नाम हैं - सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया का कोविशिल्ड (Covishield), भारत बायोटेक की कोवैक्सिन (COVAXIN) और रूसी की स्पुतनिक वी (Sputnik V )। केंद्र सरकार ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को 22 करोड़ वैक्सीन खुराक प्रदान की हैं।

देश में बुधवार को corona के 2.08 लाख नए मामलों के साथ कोविड -19 के दैनिक नए मामलों में गिरावट दर्ज की और सक्रिय केस लोड 24, 95,591 तक गिर गया। लगातार तेरहवें दिन 2,95,955 मरीजों के ठीक होने के साथ प्रतिदिन आने वाले नए केसों से से अधिक है। दैनिक सकारात्मकता दर वर्तमान में 9.43% थी और लगातार दो दिनों से 10% से कम बनी हुई है।

Share it