भारत 8वीं बार UN सुरक्षा परिषद में अस्थाई सदस्य बना, अमेरिका ने बधाई दी

  • whatsapp
  • Telegram
  • koo
भारत 8वीं बार UN सुरक्षा परिषद में अस्थाई सदस्य बना, अमेरिका ने बधाई दीभारत 8वीं बार UN सुरक्षा परिषद में अस्थाई सदस्य बना, अमेरिका ने बधाई दी

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के गैर-स्थायी सदस्य के तौर पर चुना जाना भारत के लिए बड़ी कूटनीतिक जीत है, बुधवार को पांच गैर-स्थायी सदस्यों के लिए चुनाव हुए जिसमें भारत को 192 वैध वोटों में से 184 वोट से जीत मिली।

भारत को 8 वीं संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के अस्थायी सदस्य के रूप में बार चुना गया है। महासभा के 193 देशों ने बुधवार को मतदान में हिस्सा लिया। 184 देशों ने भारत का समर्थन किया। अमेरिका ने भारत को सुरक्षा परिषद की अस्थायी सदस्यता का स्वागत किया।

भारत 8वीं बार UN सुरक्षा परिषद में अस्थाई सदस्य बना, अमेरिका ने बधाई दी। भारत के एक अस्थायी सदस्य के रूप में चुने जाने की घोषणा के बाद अमेरिका द्वारा एक बयान जारी किया गया। बयान में कहागया, "हम भारत का स्वागत करते हैं और उन्हें बधाई देते हैं। विश्व में शांति बहाली और सुरक्षा के मुद्दों पर दोनों देश एक साथ काम करेंगे। दोनों देशों के बीच वैश्विक रणनीतिक साझेदारी है। हम इसे और आगे ले जाना चाहते हैं।"

संयुक्त राष्ट्र चार्टर के अनुसार, भारत को आगामी दो वर्षों के लिए एक अस्थायी सदस्य के रूप में चुना गया है। भारत के साथ ही आयरलैंड, मैक्सिको और नॉर्वे को भी अनंतिम सदस्य चुना गया।

UNSC में भारत का अस्थायी सदस्य के रूप में चुना जाना हालाँकि, पाकिस्तान के लिए परेशानी का सबब बन गया है। मतदान से पहले, पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह मोहम्मद कुरैशी ने कहा, "UNSC में भारत की अस्थायी सदस्यता हमारे लिए चिंता का विषय है। भारत ने हमेशा इस मंच से उठाए जाने वाले प्रस्तावों को खारिज कर दिया है। हालाँकि पाकिस्तान भी सात बार अस्थायी सदस्य रहा है।"

सुरक्षा परिषद में अस्थायी सदस्य चुनने का उद्देश्य वहां क्षेत्रीय संतुलन बनाए रखना है। अफ्रीका और एशिया-प्रशांत देशों के लिए तय की गई दो सीटों पर जिबूती, भारत और केन्या तीन उम्मीदवार थे।

संयुक्त राष्ट्र में कुल 193 सदस्य हैं, जिसमें जीतने के लिए भारत को दो तिहाई यानी 128 सदस्यों के समर्थन की आवश्यकता थी। सभी सदस्य देश गुप्त मतदान के द्वारा मतदान करते हैं। भारत का कार्यकाल आगामी 1 जनवरी 2021 से शुरू होगा।

भारत को एक अस्थायी सदस्य के रूप में कब-कब चुना गया :

एशिया पैसिफिक श्रेणी में भारत आठवीं बार सुरक्षा परिषद का अस्थायी सदस्य चुना गया है। इससे पहले, भारत 1950-51, 1967–68, 1972–73, 1977–78, 1984–85, 1991-92 एवं 2011-12 में सुरक्षा परिषद का अस्थायी सदस्य रह चुका है।

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में कुल 15 देश हैं। अमेरिका, रूस, फ्रांस, ब्रिटेन और चीन इसके पांच स्थायी सदस्य हैं। 10 देशों को अस्थायी सदस्यता दी गई है। हर साल पांच अस्थायी सदस्य चुने जाते हैं। अस्थायी सदस्यों का कार्यकाल दो वर्ष का होता है।

Share it